फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज

अब घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज

Sat, 19 Jan 2019 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
अब घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज
वाराणसी। पल्स पोलियो की तरह टीबी को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से अब घर-घर अभियान चलाकर टीबी के मरीजों की खोज की जाएगी। 21 जनवरी से एक फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत स्क्रीनिंग के बाद मिलने वाले टीबी मरीजों का सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज, जांच की सुविधा भी मिलेगी। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएन सिंह, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान टीबी के कारण, बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चलने वाले टीबी सक्रिय खोज अभियान के बारे में अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर सभी की स्क्रीनिंग करेगी। अगर समय से टीबी मरीजों के बारे में जानकारी मिले और इलाज शुरू हो तो इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ब्लॉक स्तर पर डॉटस केंद्र भी बनाए गए हैं। बताया कि पॉजिटिव पाए जाने पर मरीजों की सी.बी. नाट जांच कराने के साथ ही फालोअप भी कराया जाएगा। टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य 2025 तक रखा गया है जबकि जिले में 2022 तक टीबी मुक्ति का लक्ष्य रखा गया है। जिला क्षयरोग अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के लिए 150 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

अब तक चले हैं पांच चरण
जिले में अब तक पांच चरण चलाए जा चुके हैं। इसमें कुल 285 टीबी के मरीज खोजे गए। अगस्त 2017 में पहले चरण में 1613 लोगों के बलगम की जांच में 43 टीबी के मरीज मिले। दिसंबर 2017 में दूसरे चरण में 2029 के बलगम की जांच में 52 में पुष्टि हुई जबकि फरवरी 2018 में चले तीसरे चरण में जिन 2933 लोगों की जांच हुई उसमें 72 टीबी मरीज मिले। इसके अलावा जून 2018 में चिह्नित 1497 में 43 टीबी के मरीज मिले और सितंबर 2018 में 1718 लोगों की जांच हुई और इस चरण में 75 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed