{"_id":"5c37ae98bdec22733f67ee98","slug":"31547153048-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा तालाब में बनेगी सिटी बसों की वर्कशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा तालाब में बनेगी सिटी बसों की वर्कशाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट स्थित सिटी बसों की वर्कशाप हटाकर राजातालाब में बनाई जाएगी। इसके लिए राजातालाब के पास दुमेला में जमीन चिह्नित कर अधिकारियों ने रिपोर्ट नगरीय निदेशालय लखनऊ को भेज दी है। आगे की प्रक्रिया के लिये निदेशालय के हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है। वाराणसी के लिए आ रहीं इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्थल भी यहीं होगा।
चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन कैंट को हाइटेक किए जाने की कवायद चल रही है। इसके लिये बस स्टेशन परिसर पर में कैंट और काशी डिपो की 130 सिटी बस सेवा के लिये बनी वर्कशाप को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाना है, जिसके लिए राजा तालाब के पास दुमेला में जमीन मिली है। तीन एकड़ से अधिक की जमीन चिह्नित करने के बाद अधिकारियों ने रिपोर्ट भी नगरीय निदेशालय को भेज दी। उधर, काशी को पहली खेप में मिलने वाली 50 लो फ्लोर और प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग प्वांइट भी इसी स्थान बनाने की तैयारी है। इसके लिए भी यहीं जमीन चिह्नित की गई है। कैंट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन पाठक ने बताया कि राजा तालाब में भूमि चिह्नित की गई है। रिपोर्ट नगरीय निदेशालय भेजी गई है। जहां से अनुमति मिलने पर यहां सिटी वर्कशाप बनाया जाएगा। साथ इलेक्ट्रिक बसों का भी चार्जिंग स्थल तैयार किया जाएगा।