फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्व एमएस सहित तीन पर दर्ज केस की जांच करेंगे सीओ भेलूपुर

पूर्व एमएस सहित तीन पर दर्ज केस की जांच करेंगे सीओ भेलूपुर

Sat, 29 Dec 2018 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एमएस सहित तीन पर दर्ज केस की जांच करेंगे सीओ भेलूपुर
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक प्रो. यूएस द्विवेदी, संकाय प्रमुख प्रो. मांडवी सिंह ओर डॉ. धर्मेंद्र जैन के खिलाफ लंका थाने में दर्ज मुकदमे की जांच अब सीओ भेलूपुर करेंगे। यह आदेश विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रामअचल की अदालत ने वादी अखिलेश सिंह के अधिवक्ता अंशुमान त्रिपाठी की दलीलों के आधार पर दिया है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत वर्ष 2013 में अखिलेश सिंह ने लंका थाने में डॉ. धर्मेंद्र जैन सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कराया था। अखिलेश के अनुसार बीएचयू के हृदय रोग चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र जैन बैलून माइट्रल वाल्वोप्लास्टी तकनीक से हृदय रोगियों का उपचार करते हैं। इसकी अनुमति न तो बीएचयू देता है और न इसके लिए कोई कोड तय है। साथ ही, डॉ. धर्मेंद्र इस उपचार का खर्च अपनी इच्छानुसार वसूलते हैं और इसके लिए सरकारी संसाधनों व कर्मचारियों का उपयोग करते हैं। इस बड़ी आर्थिक धांधली में एमएस प्रो. यूएस द्विवेदी और संकाय प्रमुख प्रो. मांडवी सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वादी अखिलेश के अधिवक्ता अंशुमान त्रिपाठी ने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत को बताया कि प्रकरण की विवेचना लंका थाने में तैनात रहे एसआई पंकज पांडेय ने की और मनमानी करते हुए गलत तरीके से अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी। इसलिए विवेचक द्वारा दाखिल अंतिम रिपोर्ट को खारिज कर पुन: विवेचना कराई जाए। इस पर अदालत ने कहा कि मुकदमे की विवेचना एसआई पंकज पांडेय द्वारा की गई जबकि यह काम डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को करना चाहिए था। एसआई पंकज द्वारा की गई विवेचना त्रुटिपूर्ण है, इस वजह से दर्ज मुकदमे की विवेचना अब सीओ भेलूपुर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed