{"_id":"5c1fed5ebdec2257114a8e07","slug":"31545596254-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपूजन अध्यक्ष और बृजेश महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपूजन अध्यक्ष और बृजेश महामंत्री
विज्ञापन
वाराणसी। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणाम गहमागहमी के बीच रविवार देर शाम घोषित किए गए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ सिंह के अनुसार शिवपूजन सिंह गौतम अध्यक्ष, आशुतोष पांडेय उपाध्यक्ष और बृजेश कुमार मिश्रा महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर हर-हर महादेव का उद्घोष किया। इसी के साथ पखवारे भर से कचहरी परिसर का चुनावी माहौल सामान्य हो गया।
सेंट्रल बार के वार्षिक चुनाव की मतगणना के कारण रविवार को भी दीवानी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ रही। अध्यक्ष पद पर शिवपूजन सिंह गौतम को 1291 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमशंकर पांडेय को 832 मत मिले। महामंत्री पद पर बृजेश कुमार मिश्रा को 1058 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेंद्र कुमार सिंह बबलू को 796 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष पांडेय 1131 और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव के दो पद पर पंकज प्रकाश पांडेय 1436 मत व रामकृष्ण पांडेय गुड्डू 990 मत पाकर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के दो पद पर जयश्री पाठक 832 मत और रेनू कुरैशी 739 मत पाकर निर्वाचित हुईं।
कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार तिवारी 1652 मत, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर चंद्रशेखर उपाध्याय 739 मत, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर ओमकार शुक्ला 916 मत, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर पंकज दुबे 1326 मत और आय-व्यय निरीक्षक पद पर अजय कुमार 1698 मत पाकर निर्वाचित हुए। 15 वर्ष से कम अनुभव के कार्यकारिणी के छह पद पर अजीत कुमार ओझा, अरविंद कुमार, बसंत लाल, विनोद तिवारी, शशिकांत शर्मा और शैलेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। 15 वर्ष से अधिक अनुभव के कार्यकारिणी के छह पद पर अवधेश पाठक, आशीष सिंह, ओमशंकर श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, कमलाकांत तिवारी और महेंद्र सिंह मंटू निर्वाचित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को यूपी बार कौंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह व श्रीनाथ त्रिपाठी, सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी, घनश्याम मिश्रा, मेराज फारूकी जुग्गन, शैलेश सिंह, रंजन मिश्र, गुलाब दास, आलोक सिंह, नागेंद्र सिंह आदि अधिवक्ताओं के साथ ही केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर पहली बार महिला अधिवक्ता
सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में महिला अधिवक्ता पहले भी चुनाव लड़ती और जीतती रही हैं, मगर ऐसा पहली बार हुआ है कि सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष के 10 वर्ष से कम अनुभव के दोनों पदों पर सिर्फ महिला अधिवक्ताओं को ही जीत नसीब हुई। रविवार को जयश्री पाठक और रेनू कुरैशी की जीत पर अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जयश्री और रेनू की जीत पर उनकी साथी महिला अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखा।