{"_id":"5c141100bdec2255ce1de9f1","slug":"31544818944-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रताड़ना के कारण युवक ने नहीं पिया था टॉयलेट क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रताड़ना के कारण युवक ने नहीं पिया था टॉयलेट क्लीनर
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जैतपुरा थाने में पुलिस प्रताड़ना के कारण बुनकर पिंटू राजभर ने टॉयलेट क्लीनर नहीं पिया था। बल्कि, जिस युवती के अपहरण के आरोप में उसे पूछताछ के लिए लाया गया था उसके परिजनों की मार की डर से उसने थाने के बाथरूम में टॉयलेट क्लीनर पिया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई थी। यह जांच रिपोर्ट एसीएम तृतीय ने जिलाधिकारी को सौंपी है।
जैतपुरा थाने में 10 अक्तूबर 2017 को युवती के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए सरैयां के भर टोला निवासी पिंटू राजभर को बुलाया गया था। इसी दौरान वो लघुशंका करने की बात कह कर टॉयलेट गया और वहां रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर तत्कालीन सरैयां चौकी प्रभारी दुर्गेश यादव को निलंबित करने के साथ ही जैतपुरा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया गया था।