{"_id":"5c058d76bdec22417b50cbfd","slug":"31543867766-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गवा रेलवे फाटक के गेटमैन की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गवा रेलवे फाटक के गेटमैन की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौबेपुर थाना अंतर्गत दुर्गवा रेलवे फाटक के गेटमैन राजकुमार रंजन की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को राजवाड़ी के शमशेर यादव उफ शेरू और भदवा कला के रामअवध उर्फ राजित उर्फ रामू को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक तमंचा, कारतूस और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद उन्हेें जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, शमशेर की बहन से राजकुमार छेड़खानी करता था। शमशेर ने राजकुमार को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना तो राजित से तमंचा लेकर गोली मार दी। बीती नौ जुलाई की भोर में राजकुमार का शव दुर्गवा रेलवे गेट पर मिला था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वारदात की तफ्तीश में जुटे थानाध्यक्ष चौबेपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से शमशेर को चिह्नित किया। थानाध्यक्ष चौबेपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शमशेर और राजित राजवाड़ी पुल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं तो घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि राजित की गतिविधियां संदिग्ध रहीं हैं और उसके आपराधिक इतिहास का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।