फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रोहनिया और चिरईगांव में तीन मकान से चोरी

रोहनिया और चिरईगांव में तीन मकान से चोरी

Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
रोहनिया और चिरईगांव में तीन मकान से चोरी
रोहनिया/चिरईगांव। रोहनिया और चौबेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया। रविवार को भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची पुलिस महज मौका मुआयना की कार्रवाई तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत अमरा निवासी विनोद दुबे अपनी पत्नी किरण दुबे और बेटे-बेटी के साथ इलाहाबाद गए थे। रविवार की शाम अवलेशपुर निवासी उनके रिश्तेदार विकास ने घर का ताला टूटा देखा तो विनोद को सूचना दी। थोड़ी देर बाद घर पहुंचे विनोद ने बताया कि चोर आलमारी तोड़ कर दो लाख रुपये और दो लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर चुरा ले गए हैं। विनोद के अनुसार उनकी बेटी की चार जुलाई को लंका क्षेत्र स्थित होटल में हत्या कर दी गई थी। उसी सिलसिले में वो इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। लौट कर आए तो देखे कि पूरा घर खंगाल कर चोर नगदी और जेवरात समेट ले गए हैं। उधर, चौबेपुर थाना अंतर्गत नरपतपुर गांव निवासी दूधनाथ यादव और मनोज यादव की छत के सहारे उनके घर में घुसे चोर 90 हजार रुपये और लाखों रुपये मूल्य के जेवर चुरा ले गए। दोनों के घरों से कुछ दूर पर उनकी अटैची और बॉक्स तोड़ कर फेेंके पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed