{"_id":"5bdcb6ccbdec226950360a90","slug":"31541191372-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू परिसर में दो छात्राओं संग छेड़खानी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू परिसर में दो छात्राओं संग छेड़खानी, मुकदमा
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू परिसर में दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब दोनों छात्राएं आईआईटी बीएचयू के अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार को किसी काम से बाहर गई थी। आईआईटी बीएचयू में विश्वकर्मा हॉस्टल में रहने वाले छात्र की तहरीर पर लंका पुलिस ने बीएचयू के ही तीन छात्रों पर छेड़खानी, मारपीट और बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया है।
आईआईटी बीएचयू के छात्र पीयूष यादव ने लंका पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दो महिला मित्रों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। आरोप लगाया कि वहां एलबीएस हॉस्टल के ही कुछ छात्रों ने महिला मित्रों पर छींटाकशी की। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीयूष ने बताया कि यहां से किसी तरह जब वह आईआईटी बीएचयू परिसर में पहुंचे तो उन युवकों ने अपने दस अज्ञात साथियों के साथ पहले एक महिला मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया। लंका पुलिस ने मामले में पीयूष की तहरीर पर बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल में रहने वाले आशीष कुमार सिंह, शुभम द्विवेदी, सचिन उन्याल और दस अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।