फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आज फिर भारत बंद, जिला प्रशासन अलर्ट

आज फिर भारत बंद, जिला प्रशासन अलर्ट

Mon, 10 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
आज फिर भारत बंद, जिला प्रशासन अलर्ट
ज्ञानपुर। बढ़ती महंगाई और राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेस संग वामदलों की ओर से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। रविवार को पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। हर चौराहे पर सुरक्षाकर्मियों को बंदी के मद्देनजर तैनात किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद को वामदलों संग कुछ अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया है। सोमवार को जिले भर में दुकाने बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं, व्यापारियों से आग्रह किया कि भारत बंद को सफल बनाएं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सभी अपनी आवाज बुलंद करें। इसी तरह गोपीगंज के कोइरान मोहाल में कांग्रेस नेता परवेज अली की अध्यक्षता में बैठक कर भारत बंद को सफल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में दरवेश अली,अनुपम अग्रवाल, जुन्नी अली,रवि जायसवाल,शिवम, श्रवण मौर्या, राजेश,अशोक मिश्रा,सलीम,टिंकू, सेराज अली, असलम आदि रहे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि भारत बंद को लेकर सुरक्षा का चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। प्रमुख तिराहे, चौराहे के अलावा सार्वजनिक स्थलों पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed