फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अखरी में स्कूल बस पलटी, सात बच्चे घायल

अखरी में स्कूल बस पलटी, सात बच्चे घायल

Tue, 04 Sep 2018 07:48 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
अखरी में स्कूल बस पलटी, सात बच्चे घायल
अखरी में स्कूल बस पलटी, सात बच्चे घायल
विज्ञापन

- हाइवे के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ हादसा, चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे
- स्कूल प्रबंधन ने कहा- अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहनिया (वाराणसी)। अखरी बाईपास पर मंगलवार की सुबह डिवाइडर से टकराकर माउंट लिटेरा जी स्कूल की बस पलट गई। बस में मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। घायल सात बच्चों को पुलिस की मदद से नजदीक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। हादसे से बच्चे इस कदर भयभीत थे कि वो काफी देर तक कुछ बोल ही नहीं पाए और सिर्फ रोये जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार बस का अचानक मुड़ना बताया।

खुशीपुर स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल की बस नौ बच्चों को उनके घर से लेकर स्कूल जा रही थी। अखरी में तेज रफ्तार बस अचानक मुड़ी तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस के पलटते ही मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। रोहनिया पुलिस के अनुसार हादसे में सामने घाट के मारुति नगर की सगी बहनें कक्षा पांच की छात्रा कीर्ति तिवारी व रिशिका तिवारी, मारुति नगर निवासी भाई-बहन कक्षा पांच का छात्र संकल्प पाठक, कक्षा आठ की छात्रा रीशू पाठक व कक्षा 10 की छात्रा आंचल पाठक, रमना निवासी कक्षा तीन की छात्रा अंशिका व कक्षा सात का छात्र अमोघ और चालक रवींद्र गिरि को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पाकर विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे और बच्चों का उपचार कराया। विद्यालय की सीईओ अंजना देव ने बताया कि अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने में हादसा हुआ। सभी बच्चे ठीक हैं और उन्हें उनके घर पहुंचा दिया गया है। उधर, रोहनिया इंस्पेक्टर ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed