फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आभूषण कारोबारी के हमलावरों का सुराग नहीं

आभूषण कारोबारी के हमलावरों का सुराग नहीं

Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
आभूषण कारोबारी के हमलावरों का सुराग नहीं
सुरियावां। महजूदा गांव में गत दिनों लूटपाट की नीयत से सराफा दुकानदार को मारी गई गोली की घटना के संबंध में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। व्यापारियों में भय है, लेकिन पुलिस अब तक गोली चलाने वाले अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सुरियावां थानाक्षेत्र के खरगपुर गांव में आभूषण व्यापारी पर गोली चलाने वाले बदमाश 10 दिन बाद भी पुलिस के पकड़ से दूर हैं। इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। सोमवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसओ से मुलाकात कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब गिरफ्तारी न हुई तो वह सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। व्यापारियों ने कहा कि 24 अगस्त को महजूदा के आभूषण व्यवसायी अवधेश वर्मा को बदमाशों ने गोली मारी थी। अब भी उनका उपचार चल रहा है। हमलावर अब तक गिरफ्तार नहीं हो सके। एसओ ने कहा कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। इस मौके पर अमरनाथ वर्मा, पीसी वर्मा, शेषधर गुप्ता, दिनेश वर्मा, अजय मोदनवाल, बलराम वर्मा, शेषधर गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, विजय, पीसी वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed