फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कहीं हुआ टेस्ट तो कहीं बच्चे थे कम

कहीं हुआ टेस्ट तो कहीं बच्चे थे कम

Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कहीं हुआ टेस्ट तो कहीं बच्चे थे कम
वाराणसी। परिषदीय विद्यालयों में तीन माह पर होने वाली प्रथम सत्र परीक्षा बुधवार को किसी स्कूल में हुई तो किसी स्कूल नहीं हो पाई। जहां नहीं हो पाई वहां बच्चों की कम संख्या वजह बताई गई। उधर कई शिक्षकों का कहना था कि एक दिन पहले टाइमटेबल जारी किया गया था, इस लिहाज से टेस्ट की तैयारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में प्रथम सत्र की परीक्षा 29 अगस्त से शुरू होकर चार सितंबर तक चलनी है। 29 सितंबर को कक्षा एक से पांच की हिंदी का टेस्ट होना था, वहीं छह, सात व आठ की हिंदी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा। आदर्श प्राथमिक विद्यालय महमूरगंज में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोनों जगहों पर बच्चों का टेस्ट लिया गया। प्राथमिक विद्यालय शिवपुरवा में भी बच्चों ने टेस्ट दिया। प्राथमिक विद्यालय जाल्हूपुर में टेस्ट नहीं हुआ। वजह बताई कि कि बच्चे कम आए थे। उधर शिक्षकों का ये भी कहना है कि एक दिन पहले उन्हें टाइमटेबल जारी किया गया था। इस लिहाज से टेस्ट की तैयारी नहीं की जा सकी थी। जिला समन्वयक जेपी गुप्ता ने बताया कि जहां परीक्षाएं नहीं हुईं हैं, वहां बाद में कराई जाएंगी। जिले में 1610 परिषदीय विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed