फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिजली कटने पर खिलौने बन जाते हैं मोबाइल

बिजली कटने पर खिलौने बन जाते हैं मोबाइल

Tue, 28 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटने पर खिलौने बन जाते हैं मोबाइल
भदोही। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अधिकारियों की लापरवाही से असनांव क्षेत्र की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं दिन पर दिन बदतर होती जा रही हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कटने पर तत्काल टावर का जेनरेटर चलाकर व्यवस्था बहाल करनी चाहिए लेकिन कर्मचारी ऐसा नहीं करते। ऐसी स्थिति में बिजली कटने के दौरान लोगों के मोबाइल डेड हो जाते हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी टावर से एयरटेल का भी कनेक्शन है। उपभोक्ता अखिलेश राय ने बताया कि मोबाइल की उपयोगिता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री मोबाइल से रुपयों का लेनदेन करने की बात कर रहे हैं तो असनाव बाजार में बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता नो नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल में नेटवर्क न होने से भारी संख्या में लोगों की दूकानदारी चौपट हो रही है। बताया कि जब टावर कर्मी से इस बावत बात की जाती है वह विवाद करने को तैयार हो जाता है। उन्होंने बीएसएनएल और एयरटेल के उच्चाधिकारियों से मामलेे का संज्ञान लेते हुए व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed