फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संचार क्रांति के दूत थे राजीव गांधी

संचार क्रांति के दूत थे राजीव गांधी

Tue, 21 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
संचार क्रांति के दूत थे राजीव गांधी
ज्ञानपुर/भदोही। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इसके निमित्त कांग्रेस की मुख्य इकाई और आनुषांगिक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। ज्ञानपुर नगर के प्रोफेसर कॉलोनी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दूबे और राजन उपाध्याय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. देवेंद्र नाथ दूबे ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। उन्होंने कंप्यूटर के चलन को बढ़ावा देकर तकनीकी के रास्ते देश के विकास का स्वप्न देखा। राजन दुबे ने कहा कि उनकी विचारधारा प्रगतिवादी थी। यही वजह थी कि उनकी सभी योजनाएं जमीन से जुड़कर देश को तरक्की के रास्ते पर ले गईं। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेश मिश्रा, सुरेश प्रकाश तिवारी, पंचलाल यादव, सत्यम शुक्ला आदि मौजूद रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने उनके राजनीतिक कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री की पहचान सौम्य, शालीन और सादगी के रूप में हमेशा की जाएगी। उन्होंने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। जिस आईटी को मजाक बताते हुए विपक्ष ने उन्हें घेरा था, आज उसी का श्रेय लेने की होड़ मची है। इस कहा कि पंचायती राज को सामाजिक धरातल पर लाने के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे। इस मौके पर जगदीश पासी, उमापति मिश्र, सुरेश उपाध्याय, माबूद खान, लक्ष्मी शंकर, आनंद उपाध्याय, संजय दूबे, अशोक मिश्र, संतोष बघेल आदि मौजूद रहे। भदोही नगर के मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। पीसीसी सदस्य मुशीर इकबाल ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्हें भारत में संचार क्रांति का जनक बताया। कहा स्व. गांधी के सपनों को साकार करने के लिए देश के नौजवानों को उनके सिद्धातों को अपनाना होगा तभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंच सकेगी। ऐसा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में कमर मलिक, तनवीर हुसैन, मसूद आलम, करमचंद बिंद, संजीव दूबे, अमरेश पाल, अरविंद कुमार, वसीम अंसारी, स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, माया शंकर उपाध्याय, दिनेश चौरसिया, दीनानाथ दूबे, संजय जायसवाल, मोहित जायसवाल, मुश्ताक अंसारी, मनोज नारायण,मो.नाजिम, शानू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed