{"_id":"5b5386114f1c1b42748b6269","slug":"31532200465-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में 22 करोड़ की परियोजनाएं-MIRZAPUR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में 22 करोड़ की परियोजनाएं-MIRZAPUR
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को मिर्जापुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, वाई-फाई सुविधा, सौर ऊर्जा संयंत्र, सेनेटरी वेंडिंग मशीन समेत कुल 22 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले का चहुंमुखी विकास करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। मिर्जापुर स्टेशन पर दक्षिणी द्वार पर प्रवेश द्वार का शिलान्यास करते हुए कहा कि 15.50 करोड़ की लागत से प्रवेश द्वार, स्टेशन भवन, यात्री आरक्षण कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। इससे स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार पर दबाव कम होगा। कहा, मिर्जापुर, विंध्याचल के अलावा अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि विंध्याचल स्टेशन पर मां विंध्यवासिनी मंदिर और ऐतिहासिक चुनार किले का चित्र बनाया गया है, ताकि यात्री यहां की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत से परिचित हो सकें। इस कार्य के लिए उन्होंने रेलवे महाप्रबंधक एमसी चौहान की सराहना की।