{"_id":"5b37ede94f1c1b264d8b944c","slug":"31530392041-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर की घटना पर न हो सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदसौर की घटना पर न हो सियासत
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृत्व, बाल कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को यहां कहा कि मंदसौर की घटना पर किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं के गुनहगार किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन मंत्री ने मंसौर की घटना पर भाजपा विधायक के बयान से जुड़े सवाल पर कहा कि किसी तरह सियासत और बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं के खिलाफ सरकार और समाज के सभी वर्गों को साथ आना होगा और सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार का रुख पूरी तरह स्पष्ट है। कांग्रेस को आड़े हाथाें लेते हुए मंत्री ने कहा कि यह पार्टी अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार पर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि उन्हें कांग्रेस में ही कोई तरजीह नहीं दे रहा है। वह किसी और को क्या सलाह देंगे।