{"_id":"5b22c05e4f1c1bf56e8b80a7","slug":"31529004126-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी के खिलाफ मिलकर लड़ने की जरूरत : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी के खिलाफ मिलकर लड़ने की जरूरत : सीएमओ
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। इसके लिए जिला क्षय रोग अधिकारी ने टीबी के खिलाफ मिलकर लड़ने कि अपील की।
जिलाधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को टीबी को जड़ से खत्म करने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ सतीश सिंह ने कहा कि टीबी को जड़ से मिटाने के लिए लोगों को स्यंम के साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा की जागरूकता के आभाव और लापर्रवाही के कारण ज्यादातर लोग टीबी के चपेट में आ रहे हैं। टीबी को जड़ से मिटाने के लिए इसके खिलाफ मिलकर लड़ने कि जरूरत है। जिले में सालाना 24 हजार मरीज टीबी से पीड़ित हो रहे हैं। इसे जड़ से खत्म करने के लिए शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है। लगातार खांसी आने, वजन घटने, शाम को बुखार चढ़ने, खांसी के साथ बलगम आने पर तत्काल डाक्टर से सलाह लेना चाहिए। इससे मरीज का समुचित उपचार होने के साथ टीबी को फैलने से रोका जा सकता है। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित डीएम, सीएमओ और जिला क्षयरोग अधिकारी ने 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।