फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रभु साहनी हत्याकांड में नामजद दो का समर्पण

प्रभु साहनी हत्याकांड में नामजद दो का समर्पण

Thu, 17 May 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रभु साहनी हत्याकांड में नामजद दो का समर्पण
वाराणसी। सिंधिया घाट पर की गई सपा नेता प्रभु साहनी की हत्या के मामले में नामजद अधिवक्ता शिव कुमार निषाद और उसके भाई जितेंद्र कुमार निषाद ने पुलिस को धता देते हुए बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

11 मई को बंगाली टोला निवासी प्रभु को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रभु के छोटे भाई शंभू की तहरीर पर ताऊ के बेटे शिव, विनोद और जितेंद्र के अलावा मणिकर्णिका निवासी बब्लू भारती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी कि बुधवार को चकमा देकर शिव और जितेंद्र ने समर्पण कर दिया। पुलिस दोनों को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। उधर, मामले में वांछित विनोद निषाद नेे बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खुद को निर्दोष और प्रभु की हत्या में फर्जी तरीके से फंसाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed