{"_id":"5afc98924f1c1bea408b5da4","slug":"31526503570-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव देने के लिए 200 रुपये मांगने पर सफाई कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव देने के लिए 200 रुपये मांगने पर सफाई कर्मचारी निलंबित
Updated Thu, 17 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फ्लाईओवर हादसे के बाद जहां लोग अपनों को खोने का गम था, वहीं बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात सफाई कर्मचारी शव देने के लिए वसूली में लगा रहा। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतकों के परिजनों से उसने 200-200 रुपये की मांग की। परिजनों की शिकायत पर जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक हुई, प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। डीएम ने मामले में कुलसचिव से बातचीत की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे निलंबित कर लिया। लंका थाना पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पोस्टमार्टम हाउस पर शव देने के नाम पर धन उगाही का मामला नया नहीं है। लंबे समय से यह खेल चल रहा है। स्वीपर बनारसी यहां अपने साथ दो अन्य युवकों को लेकर परिजनाें से उगाही करता था। पूछे जाने पर वह अपने को किराए पर मजदूर बताकर बच जाता था। बुधवार को धन उगाही का खुलासा भी एक परिजन ने ही किया। यहां शव देने के नाम पर उसने तीन-चार लोगों से पैसा ले भी लिया था। इसी बीच गाजीपुर निवासी एक युवक ने पैसा देते हुए वीडियो बना लिया। इसकी रिकार्डिगिं इलेक्ट्रानिक चैनलों को देने के साथ ही वहां मौजूद लोगों को भी दी।