{"_id":"5af35a544f1c1b9c098b911b","slug":"31525897812-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारनाथ में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारनाथ में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी
Updated Thu, 10 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/सारनाथ। शादी की चाहत पूरी न होने पर प्रेमी युगल ने सारनाथ थाना क्षेत्र के घुरहूपुर में विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। युवक-युवती दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। इस कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो दोनों ने तीन दिन पहले घर छोड़ दिया था। मंगलवार की शाम दोनों किराये पर कमरा ढूंढते हुए घुरहूपुर पहुंचे थे। युवक की जेब से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि दोनों आपसी रजामंदी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कसूर नहीं है। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। सारनाथ पुलिस की सूचना पर बुधवार को दोनों के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए।
जौनपुर जिले के सुरेरी थाना अंतर्गत गोपालपुर निवासी सूरज गौड़ (20) बाबतपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर बाइक मैकेनिक का काम करता था। वहीं, ज्योति गौड़ (20) सारनाथ की हरिनगर कॉलोनी में रहती थी। बताया जाता है कि सूरज के गांव में ज्योति का ननिहाल था और इसी वजह से दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। ज्योति के ननिहाल आने-जाने के दौरान ही सूरज से उसकी जान-पहचान हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
परिजनों के अनुसार ज्योति रविवार की शाम से घर से गायब थी और काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो सूचना सारनाथ थाने पर दी गई थी। मंगलवार को सूरज और ज्योति सारनाथ के घुरहूपुर क्षेत्र में गेस्ट हाउस में कमरा ढूंढ रहे थे। मगर, दोनों के पास जो परिचय पत्र था, उस पर स्थानीय पता दर्ज था इस वजह से उन्हें कमरा नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान शाम को दोनों घुरहूपुर में मुनारी रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर पहुंचे और पीने का पानी मांगा। दुकानदार पानी दे पाता, उससे पहले ही युवक-युवती जमीन पर गिर पड़े। दोनों के मुंह से झाग निकलता देख स्थानीय दुकानदारों ने ऑटो से दोनों को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद दोनों के परिजनों ने घटना के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं, इंस्पेक्टर सारनाथ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे और इसके चलते उनकी शादी नहीं हो पा रही थी।