{"_id":"5af351f74f1c1b3a0b8b9123","slug":"31525895671-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाला की ऊंचाई बढ़ा कर रहे ओवर लोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाला की ऊंचाई बढ़ा कर रहे ओवर लोडिंग
Updated Thu, 10 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। सरकार के ओवर लोडिंग रोकने के फरमान के बाद भी जनपद में इसका असर नहीं दिख रहा। परिवहन विभाग के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर यदा कदा अभियान चलाकर कोरम पूरा कर लेते है। ओवरलोडिंग से प्रतिदिन लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं, ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालक अफसरों की आंख में धूल झोकने का नायाब तरीका ढ़ूंढ़ निकाला है। अब ट्रकों के डाला की ऊंचाई बढ़ा कर धड़ल्ले से ओवरलोडिंग कर रहे हैं। मानक के अनुसार डाले की उंचाई 28 इंच होना चाहिए। इससे अनजान परिवहन विभाग के अधिकारी अब कार्रवाई करने की बात कह रहे है।
जनपद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना हजारों की तादात में ट्रक फर्राटा भरते हैं। इनमें ज्यादातर गिट्टी, बालू और मौरंग के ट्रक होते हैं, जो ओवर लोड होते है। सरकार ने ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किया है लेकिन जिले के परिवहन विभाग के अधिकारी ओवर लोडिंग पर लगाम लगाने में नाकाम है। ओवर लोडिंग रोकने के लिए जिले में दो आरटीओ विजय प्रताप सिंह, आरके सरोज और एक पीटीएस मिथिलेश उपाध्याय तैनात है। वहीं, कुछ ट्रांसपोर्टरों और ट्रक चालकों ने भी नायाब तरीका ढूढ़ निकाला है। ट्रकों के डाले की लंबाई और ऊंचाई एक से डेढ़ फीट बढ़ाकर ओवर लोडिंग किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारी इससे अनजान बन कर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।