{"_id":"5af351f24f1c1ba0098b8f37","slug":"31525895666-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज विकास योजनाओं प्रगति परखेंगे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज विकास योजनाओं प्रगति परखेंगे मंत्री
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा गुरुवार को जनपद में होंगे। इस दौरान कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर नीति आयोग के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इसके पूर्व नियामताबाद विकास खंड के सिरसी गांव स्थित निजी विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कद्दावर मंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले मनोज सिन्हा के आगमन के मद्देनजर अधिकारी व कर्मचारी बुधवार को तैयारियों में जुटे रहे। केंद्र सरकार के केंद्रीय रेल राज्य व संचार मंत्री मनोज सिन्हा को जनपद का नोडल मंत्री बनाया गया है। रेल राज्य मंत्री गुरुवार को अपने पहले एक दिवसीय दौरे पर जनपद में आएंगे। इस दौरान नियामताबाद के सिरसी गांव स्थित निजी कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम चार बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट में अधिकारियों संग विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान अतिपिछड़े जनपद में नीति आयोग के निर्देशानुसार संचालित विकास कार्यों व योजनाओं के प्रगति का हाल जानेंगे। वहीं आयोग के नए निर्देशों से भी अधिकारियों को अवगत कराएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। खासतौर से शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास व पोषाहार के साथ ही विकास विभाग से सम्बंधित योजनाओं के अभिलेखों को दुरूस्त किया गया। सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी तैयारियां दुरुस्त कर दी गई हैं अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि समय से बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन