{"_id":"5acfb68b4f1c1bd63d8b4ce4","slug":"31523562123-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक कल्याण मेले में दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक कल्याण मेले में दी योजनाओं की जानकारी
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित दो दिवसीय लोक कल्याण मेले का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मौजूद लोगों को सरकार की ओर संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान कई विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने जानकारी प्राप्त की।
मेले में कई सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर विभाग की ओर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मेले मेें होमियो पैथिक, कृषि विभाग, खादी विभाग समेत अन्य विभागों ने स्टाल लगया। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक योजनाओं में आमजन की सहभागिता न हो, योजनाओं का उन्हें लाभ नहीं मिले, तब तक योजनाओं का कोई मतलब नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि योजनाओं का सभी पात्रों को लाभ मिलना चाहिए। कोई भी पात्र गरीब योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। लोक कल्याण मेले का आयोजन कई स्थानों पर किया गया है, जो सप्ताह भर से अधिक समय तक चलता रहेगा। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अरविंद सिंह, ओएसडी जगदीश, सूचना विभाग के अनिल सिंह, मानवेंद्र कुमार, गुलाबधर यादव, आकाश कुमार, कैलाशपति तिवारी, कौशल विकास मिशन से अचल सिंह आदि मौजूद थे।