{"_id":"5acbd9814f1c1b1a6a8b669d","slug":"31523308929-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्लू राय सहित पांच के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्लू राय सहित पांच के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई0
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेका कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। हत्याकांड के आरोपी पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय, उसके भाई रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय, अमित सिंह उर्फ रिक्कू, रमेश राय उर्फ मटरू राय और आशुतोष सिंह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत रिमांड बनाने के लिए मंडुवाडीह पुलिस द्वारा अदालत में दिए गए आवेदन पर आरोपियों को जिला जेल से तलब किया गया था। आरोपियों का गैंगेस्टर एक्ट में न्यायिक रिमांड बनाने के बाद सभी को वापस जेल भेज दिया गया।
डीरेका परिसर में 23 जनवरी की रात कर्मचारी नेता मुकेश के घर के समीप उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी अमित सिंह उर्फ रिक्कू को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। इसके बाद डब्लू राय को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य तीन आरोपियों बबलू राय, मटरू राय और आशुतोष सिंह ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। मुकेश की हत्या में अभी एक और आरोपी चंदन राय की पुलिस को तलाश है।