फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   थामी कार की कमान, रैली में दिखाई शान 0

थामी कार की कमान, रैली में दिखाई शान 0

Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
थामी कार की कमान, रैली में दिखाई शान 0
वाराणसी। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनारस क्लब से सीएट महिला कार रैली निकाली गई। इसमें कार चला रहीं महिलाओं को 16 स्थानों पर पेपर कविता क्लू दिया गया। जिसके जरिए शहर के विभिन्न स्थानों से टोकन लेकर कम समय और कम तेल में वापस क्लब आने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिया गया। कार रैली की विनर प्रीतू चौधरी बनीं।
विज्ञापन

बनारस क्लब, माहेश्वरी क्लब, माहेश्वरी कला संस्कृति की ओर से आयोजित रैली में 65 महिलाओं और उनके परिवार ने हिस्सा लिया। पूरे परिवार के साथ महिलाओं ने खूब मस्ती की। रैली बनारस क्लब से शुरू होकर नदेसर, मलदहिया, सिगरा, कमच्छा, भेलूपुर, लंका, सुंदरपुर होते हुए वापस क्लब पर समाप्त हुई। अमिता पोद्दार को फर्स्ट रनर अप, सुनिता राठी को सेकेंड रनर अप, अंकिता अग्रवाल को थर्ड रनर अप का खिताब मिला। अनुकृति सिंह को सबसे यंग ड्राइवर और डॉ. वसुंधरा प्रकाश को ओल्डेस्ट ड्राइवर का पुरस्कार दिया गया। क्वीन ऑफ रैली का खिताब शिप्रा श्रीवास्तव ने जीता। बेस्ट डेकोरेटेड कार का पुरस्कार नीता सिंह, रैली थीम कार का खिताब प्रियंका राठी, बेस्ट स्लोगन का खिताब स्मिता साहू, थीम कपड़ा का पुरस्कार श्रृति जाजू को दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी की पत्नी नेहा पांडेय भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। दोनों ने फ्लैग ऑफ किया। कबूतर उड़ाने के बाद रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर क्लब के सचिव दीपक माहेश्वरी, माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष निशांत नेवर, माहेश्वरी कला संस्कृति की अध्यक्ष रितु दुजारी, जयदीप सिंह, गौरव राठी, संजय अग्रवाल, उदय राजगड़िया, अनिल सिंह, विश्वनाथ साह, दीपक जैन, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन कपूर, मनीष माहेश्वरी और धन्यवाद ज्ञापन नमिता भुराड़िया, अंकिता नेवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed