फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संकट मोचन के पीछे भोगाबीर में हवाई फायरिंग

संकट मोचन के पीछे भोगाबीर में हवाई फायरिंग

Sat, 31 Mar 2018 02:23 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
संकट मोचन के पीछे भोगाबीर में हवाई फायरिंग
वाराणसी। लंका थाना स्थित संकट मोचन मंदिर के पीछे वाली गली भोगाबीर में शाम को बाइक सवार बदमाशों की हवाई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने तीन बाइक और चार हमलावरों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने सौंप दिया। घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

भोगाबीर में रहने वाले रणधीर सिंह और शक्ति सिंह दोनो भाई हैं। रणधीर के अनुसार वह मकान से कुछ दूरी पर एक अपार्टमेंट में रहता है और घर पर परिवार के साथ शक्ति रहता है। शाम को गेट पर कुछ लोग शक्ति को गाली देते हुए हवाई फायरिंग करने लगे जिसकी आवाज पर आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए और बदमाशों को दौड़ा लिए जिसमें तीन बाइक पर बैठे चार को लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों ने बताया कि नेता यादव गोली चलाया है और ये सब पार्टी के नाम पर आए थे। नौ महीने पहले भी आपसी रंजिश के कारण इसी परिवार पर हमला हुआ था जिसमे शक्ति सिंह और उसके पिता को गोली लगी थी। प्रभारी निरीक्षक लंका संजीव मिश्र के अनुसार मामला संदिग्ध है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदाें की गिरफ्तारी के लिए तेज हुई दबिश
वाराणसी। सांस्कृतिक संकुल में अस्थाई मिनी सदन की बैठक में हुए हंगामा और तोड़फोड़ के मामले में नामजद पार्षदों की गिरफ्तारी के लिए कैंट पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली, दशाश्वमेध, चौक, चेतगंज समेत कई क्षेत्रों में पुलिस ने पार्षदों के घर और उनके रिश्तेदारों के घर पर दबिश दी लेकिन अभी तक किसी किसी भी पार्षद को गिरफ्तार करने में सफलता नही मिली है। सूत्रों के अनुसार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सत्ताधारी दल से काफी दबाव बना रहे हैं। वहीं उच्चाधिकारी भी पूरे मामले में नजर बनाए हुए है। यही वजह है कि पुलिस लगातार छापेमारी करके पार्षदों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed