फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क से रेल तक सच हो रहे सपने

सड़क से रेल तक सच हो रहे सपने

Mon, 19 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क से रेल तक सच हो रहे सपने
वाराणसी। बहुप्रतीक्षित फुलवरिया-शिवपुर फोरलेन का काम चार चरण में पूरा किया जाएगा। इस मार्ग पर बनने वाले दो आरओबी और वरुणा नदी पर बनने वाला एक पुल उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन बनाएगा। वहीं, सड़क निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी को करना है। अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। डेढ़-दो साल में काम के पूरा होेने की उम्मीद है। फोरलेन के लिए प्रदेश सरकार ने 166.14 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के साथ ही 10 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। छावनी क्षेत्र में होने वाले सड़क निर्माण का खर्च छावनी परिषद को वहन करना है। छावनी परिषद पैसा देगी और लोक निर्माण विभाग काम कराएगा। लहरतारा से फुलवरिया जेपी मेहता पर समपार संख्या चार पर फोरलेन आरओबी 54.37 करोड़ से और इसी मार्ग पर समपार संख्या पांच पर आरओबी 52.61 करोड़ से बनाई जाएगी। दो आरओबी के अलावा फुलवरिया शिवपुर चुंगी पर वरुणा नदी पर 34.65 करोड़ की लागत से सेतु निर्माण किया जाएगा। तीनों काम उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन को करने हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को टेंडर खुलेगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। अप्रैल में ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को जिन 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था, उसमें अन्य किसी के लिए बजट जारी नहीं किया गया है। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उन सभी का बजट स्वीकृत है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद बजट जारी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

5.2 किमी लंबा होगा फोरलेन
लहरतारा और फुलवरिया होते हुए शिवपुर तक बनने वाले फोरलेन की लंबाई 5.2 किलोमीटर होगी। इस मार्ग के चालू होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। दरअसल, लहरतारा मार्ग से कचहरी या वरुणापार जाने वाले लोगों को कैंट और अंधरापुल होते हुए नदेसर जाना होता है। ये दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट का समय लगता है। फ ोरलेन चालू होने के बाद से दूरी कम होने के साथ ही समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च, 19 तक सिटी स्टेशन बन जाएगा सेटेलाइट
वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे के सिटी रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाना है। इसके अंतर्गत स्टेशन पर एक होम प्लेटफॉर्म, वाशेबल एप्रन, एफओबी सहित कई सुविधाएं जल्द नजर आएंगी। 38.1 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला कार्य 31 मार्च, 2019 तक पूरा किया जाना है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन बनकर तैयार है। बुकिंग ऑफिस और वेटिंग हाल का विस्तार किया गया है।
कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम करने के उद़देश्य से मंडुवाडीह व सिटी रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन केतौर पर विकसित किया जा रहा है। दोनों स्टेशनों पर प्लेटफार्म और यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। सिटी रेलवे स्टेशन पर 550 मीटर लंबा एक होम प्लेटफार्म, वाशेबल एप्रन, एक और फुट ओवरब्रिज, वाशिंग पिट, सिक लाइन, शेड और स्टैबलिंग लाइन बनाए जाने हैं।

नए प्लेटफार्मों पर बोगियों में पानी भरने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा सिटी रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की सुविधा मिल सकेगी। अतिरिक्त बुकिंग काउंटर भी बनाए जाने हैं। कैंट और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की तर्ज पर यहां वीआईपी लाउंज भी प्रस्तावित है। इसके अलावा एक पे एंड यूज टॉयलेट का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed