{"_id":"5aa837b24f1c1bba758b5570","slug":"31520973746-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में फिर गंदगी पर कांग्रेस ने चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में फिर गंदगी पर कांग्रेस ने चिंता जताई
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सोमवार को गंगा में नौका विहार के अगले दिन कांग्रेस नेताओं ने घाटों का दौरा किया। कांग्रेस नेताओं ने गंगा में फिर से गंदगी पर चिंता जताई।
पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी ने सुबह-ए-बनारस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा, कांग्रेस की एक टीम रियलटी चेक करने अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक गई। टीम ने गंगा के घाटों को पहले से दयनीय हालत में पाया। आरोप लगाया कि नगर निगम ने मेहमान के स्वागत के लिए गंगा में दशाश्वमेध घाट तक इत्र डलवाया था। वहीं कांग्रेस के जिला यूथ कोआर्डिनेटर राघवेंद्र चौबे ने कहा कि गंगा घाटों पर फूलमालाएं और कप-गिलास का कचरा बिखरा पड़ा है और इसकी सफाई नहीं कराई गई है।
इस मौके पर अभिषेक सिंह, माधो उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, ओम प्रकाश ओझा, राघवेंद्र चौबे, गणेशशंकर पांडेय, पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा, चंचल शर्मा, धीरज शुक्ला, प्रमोद वर्मा, भोला यादव, किशन, रोशन, पार्षद संजय सिंह डॉक्टर, अमित पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने गंगा में इत्र डालने को अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं बताया।