फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिंदास निगाहें, बेबाक अदाएं

बिंदास निगाहें, बेबाक अदाएं

Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
बिंदास निगाहें, बेबाक अदाएं
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में टेक्नोक्रेट्स ने रैंप पर धाक जमा दी। परफारमेंस ऐसी कि पेशेवर मॉडल्स भी ईर्ष्या करने लगें। रैंप पर उनकी आंखों में झलकता आत्मविश्वास और सधे कदम देखते ही बने। यह देख हर कोई बोल उठा, बिंदास निगाहें, बेबाक अदाएं...। इसके साथ ही, कला-संस्कृति, संगीत और साहित्य के अलग-अलग रंग ‘काशी यात्रा’ में शुक्रवार को दिखे। क्विज, लाइव स्केचिंग के साथ ही उन्होंने महोत्सव में अभिनय और गीत-संगीत के रंग भरे। ड्रम, गिटार, बैंड की भव्य प्रस्तुतियों के साथ रैंप पर कैटवॉक कर अपनी नाजोअदा बिखेरी।
विज्ञापन

आईआईटी परिसर में 21 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर बनारस, दिल्ली, पटना, सूरत, अहमदाबाद, रायपुर, इलाहाबाद आदि जगहों से आए प्रतिभागियों में गजब का उत्साह दिखा। हुल्लड़ शीर्षक पर आधारित कार्यक्रम में 10 टीमों के प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषय पर नाटक का मंचन कर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। इसमें संकेत के नेतृत्व में उतरी आईआईटी बीएचयू की टीम ने फांसीवाद विषयक नाटक का मंचन कर यह बताया कि किस तरह कम संख्या में रहने वाले लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है। इसके बाद टेक टू विषयक नाटक में यह बताने की कोशिश की जीवन में सभी को दुबारा अवसर मिलना चाहिए। अगर कोई छात्र फेल हो जाए या गलती हो जाए तो दुबारा उसे कमी सुधारने का अवसर मिले तो वह बेहतर करेगा। उधर लखनऊ से आफरीन हुसैन, पूजा तिवारी के नेतृत्व वाली आईटी कॉलेज की टीम ने घरेलू हिंसा, तीन तलाक, एसिड अटैक से पीडि़त महिलाओं का दर्द छात्राओं ने बयां किया। साथ ही इसके खिलाफ आवाज उठाने का संदेश भी बांटा। इसके अलावा मीडिया की ताकत, सामाजिक असामनता पर भी नाटक प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

उधर कला प्रतियोगिता तूलिका में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने कला का हुनर दिखाया। सोप केविंग, इंक इट, लाइव स्केचिंग प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर दिखी। स्वतंत्रता भवन में आयोजित अदवेता कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आई 20 से अधिक टीमों के प्रतिभागियों ने सुरों का जादू बिखेरा जबकि बंदिश कार्यक्रम में ड्रम, गिटार, बैंड आदि की धुन से भी सभी का मन मोहा और जीत के लिए श्रेष्ठता सिद्ध की। सांस्कृतिक परिषद के चेयरमैन डॉ. केके सिंह के निर्देशन में संयोजक के कल्याण रेड्डी, सह संयोजक सागर जैन, प्रणुपाला कुर्ती, सचिव आशुतोष पी पांडेय, हर्षित चौधरी, भरत जैन, जयंत चौहान, अनुराग निधि, आदित्यमान, गौरव बराक, कल्पेश बंसल, अरुण सुरी, सनप्रीत नयन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed