{"_id":"5a57d4db4f1c1b30198b4757","slug":"31515705563-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद ने दुनिया में देश को गौरव को बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद ने दुनिया में देश को गौरव को बढ़ाया
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की ओर से नरिया स्थित रामनाथ शोध संस्थान में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को बिना पढ़े भारतवर्ष को नहीं जाना जा सकता है। पूरी दुनिया में भारत के प्रति जो धारणा बनी उसमें स्वामी विवेकानंद का महत्वपूर्ण योगदान है।
स्वामी जी ने शिकागो धर्म सम्मेलन में जहां भारत के गौरव को पूरी दुनिया को बताया वही नौजवानों को भारतीय, भारतीयता और अपनी वेदांत संस्कृति का संबंध बताकर पूरी दुनिया में भारत के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हीं नरेंद्र के रास्ते पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान कर रहे है। इस मौके पर भाजपा काशी प्रांत के प्रवक्ता संजय भारद्वाज, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अजय सिंह मुन्ना, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय सह संयोजक दीपक गौर, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री नीरज जायसवाल शामिल थे। कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के नेता इंद्र भूषण सिंह थे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रेश कुमार सिंह ने किया।