{"_id":"5a187e2a4f1c1b9f678bd886","slug":"31511554602-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने गड़बड़ी करने वालों पर तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा है कि हर हाल में शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए लेकिन मतदाताओं से किसी तरह की बदसलूकी न होने पाए। ऐसी शिकायत आई संबंधितों की खैर नहीं।
पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों, होमगार्डों और चौकीदारों को उनके ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी दी गई। डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने चुनाव प्रेक्षक सुधीर गर्ग की मौजूदगी में फोर्स ब्रीफिंग की। शनिवार को सुबह छह बजे से पुलिस लाइन और पहड़िया मंडी से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। एसएसपी ने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम के सकुशल जमा होने तक चुनाव ड्यूटी मानी जाएगी। सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी कार्ड दिए गए। चुनाव में सात डिप्टी एसपी, 11 इंस्पेक्टर, 650 सब इंस्पेक्टर, 850 हेड कांस्टेबल, 2600 कांस्टेबल, 3000 होमगार्ड, 350 चौकीदार, पांच कंपनी व एक प्लाटून पीएसी और दो कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है।