फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से दस लाख की चोरी

रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से दस लाख की चोरी

Mon, 06 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से दस लाख की चोरी
वाराणसी। नगवां पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूर बालाजी नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में रिटायर्ड बैंककर्मी का घर चोरों ने शनिवार की रात खंगाल दिया। चोर घर से नगदी सहित करीब दस लाख के जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट गई। लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस की गश्त नहीं होती जिस वजह से क्षेत्र में चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन

बिहार के मोहनिया के मूल निवासी विजय सिंह पिछले दस साल से बालाजी नगर में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वे अपनी बेटी वंदना की शादी तय करने के सिलसिले में बोकारो (झारखंड) गए थे। शनिवार की देर रात डेढ़ बजे वापस घर पहुंचे तो मेन गेट में ताला बंद था। अंदर जाने पर तीन कमरों के ताले टूटे पड़े थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दो आलमारियां तोड़ कर 35 हजार रुपये नगद सहित दस लाख के गहने चुरा ले गए थे। चोर छत पर लगा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। विजय सिंह ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। आधे घंटे बाद पीआरवी की गाड़ी पहुंची और पुलिस मौका मुआयना कर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed