फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिन भर थमे रहे एंबुलेस के पहिये

दिन भर थमे रहे एंबुलेस के पहिये

Thu, 19 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
दिन भर थमे रहे एंबुलेस के पहिये
वाराणसी/चिरईगांव। 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं के ठप होने से गर्भवती महिलाओं और घायलों, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में बुधवार को पूरे दिन परेशानी उठानी पड़ी। चालकों और टेक्नीशियनाें की हड़ताल से एंबुलेंस के पहिये थम गए। तीन महीने से मानदेय का भुगतान न होने से चालक और टेक्नीशियन नाराज थे। चिरईगांव ब्लॉक के सामने रिंगरोड के पास एंबुलेंस खड़ी कर धरने पर बैठे इन कर्मचारियों से सीएमओ ने वार्ता की। शाम सात बजे एक महीने का मानदेय खाते में आने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। इसी के साथ एंबुलेंस सेवाएं बहाल हो गईं।
विज्ञापन

इससे पहले दिन भर चली हड़ताल के दौरान एंबुलेंस के लिए जिले में सौ से अधिक कॉल आई। जिले में 102 नंबर की 37 और 108 नंबर की 20 एंबुलेंस हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए 102 नंबर और सड़क दुघर्टना आदि इमरजेंसी के समय मरीजों को ले आने के लिए 108 नंबर की एंबुलेंस संचालित हैं। इनके संचालन की जिम्मेदारी जीवीके कंपनी को दी गई है। दो शिफ्ट में करीब 200 कर्मचारी काम करते हैं। दिन भर चली हड़ताल से जहां गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा वहीं इमरजेंसी के मरीज और उनके परिजन भी एंबुलेंस सेवा के लिए फोन घनघनाते रहे। हालांकि शाम को हड़ताल स्थगित होने के बाद एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई। जीवीके कंपनी के आरएम धीरज केशरवानी ने बताया कि देर शाम एक महीने का वेतन जारी कर दिया गया है। दो महीने का ही वेेतन बाकी था।
विज्ञापन

जीवीके के अधिकारियों से बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया है। फिर ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए कंपनी के अधिकारियों को खास तौर से नजर रखने की ताकीद की गई है। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed