फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कठिन परिस्थितियों में लें साहसी निर्णय, असफलताओं से सीखें

कठिन परिस्थितियों में लें साहसी निर्णय, असफलताओं से सीखें

Wed, 11 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
कठिन परिस्थितियों में लें साहसी निर्णय, असफलताओं से सीखें
वाराणसी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन पद्मभूषण डॉ. के राधाकृष्णन ने छात्र-युवाओं को जीवन में सफलता हासिल करने की राह बताई। इस राह की चुनौतियों, मुश्किलों को भी साझा किया। संघर्ष का हौसला भरा और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने उपाधि धारकों से कहा कि अब वो वक्त आ गया है जब आपके सामने कठिन परिस्थितियां आएंगी और आपको साहसी फैसले लेने पड़ेंगे। असफलताएं भी सामने आएंगी लेकिन उससे हताश-निराश होने की नहीं बल्कि सीखने की जरूरत है। डॉ. राधाकृष्णन ने इस दौरान मंगलयान की चुनौतियों और उसकी सफलता की कहानी भी साझा की। इसके जरिए यह समझाया कि बेहद कठिन परिस्थितियों में भी कैसे अपने मिशन, अपने लक्ष्य को कामयाब बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन के नेतृत्व में ही मंगलयान का सफल प्रक्षेपण कर भारत ने पूरी दुनिया में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। दीक्षांत में डॉ. राधाकृष्णन ने कहा कि मंगलयान से हमें और आपको प्रेरणा लेने की जरूरत है। हमें सिर्फ अपना लक्ष्य याद रखना चाहिए। जुनून, समर्पण और निष्ठा के साथ कठिन परिस्थितियों में साहसिक निर्णय लेने चाहिए। जब बात राष्ट्रीय गरिमा की हो तब यह और जरूरी हो जाता है। जैसा कि हमने मंगलयान के प्रक्षेपण के दौरान किया। हमने सीमित संसाधनों और क्षमताओं के बीच अभिनव प्रयोग किए। आलोचनाओं को सकारात्मक रूप में लिया और 24 सितंबर 2014 को भारत ने अपनी पहली ही कोशिश में इतिहास रच दिया। आज अमेरिका, रूस, जापान और चीन के बाद आधुनिक अंतरिक्ष युग में भारत का नाम है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग में भारत एक रोल मॉडल के रूप में वैश्विक स्तर पर पहचाना जा रहा है। रॉकेट साइंस अब मुहावरे की चीज नहीं रह गई। अब रॉकेट साइंस में भी हम आगे हैं। छात्र-युवाओं का आह्वान किया कि आप भी अभिनव प्रयोग करें। आज प्रौद्योगिकी ने शिक्षा को समय और स्थान के बंधन से मुक्त कर दिया है। प्रौद्योगिकी बहुत तेजी से प्रगति कर रही है लेकिन हमें विघटनकारी तकनीक से सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed