फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नागरिकों ने जलकल के एक्सईएन-जेई को बनाया बंधक

नागरिकों ने जलकल के एक्सईएन-जेई को बनाया बंधक

Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
नागरिकों ने जलकल के एक्सईएन-जेई को बनाया बंधक
वाराणसी। दूषित जलापूर्ति से नाराज जैतपुरा इलाके के लोगों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचे जलकल के एक्सईएन सीबी यादव और जेई आरके यादव, अरुण श्रीवास्तव और जल निगम के जेई केसी पाठक और अनुज को बंधक बना लिया। लोगों का कहना था कि महीनेभर से इलाके में दूषित जलापूर्ति हो रही है। कई बार के शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके चलते बड़ी बाजार के लद्दनपुरा, तेलियानाला, जैतपुरा में पेयजल की दिक्क्त है। नागरिकाें का कहना था कि जलकल और नगर निगम दोनों विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि रविवार तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया। इस बीच नगर निगम व जलकल विभाग के कर्मचारी आपस में ही भिड़ गए। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। लद्दनपुरा और तेलियानाला के लोगों का आरोप है कि लंबे समय से उनके घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इलाके में कुछ ऐसी गलियां भी हैं जहां आज तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ऐसी स्थिति में उन्हें बाजार से खरीदकर पानी पीना पड़ता है। मौके पर पहुंचे जलकल और जल निगम के कर्मचारी एक-दूसरे के सिर इसका ठीकरा फोड़ते रहे। अधिकारियों को बंधक बनाने के बाद किसी तरह आश्वासन पर नागरिक माने। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान सुशील गुप्ता, मुन्ना जायसवाल, बच्चे लाल, सुजीत गुप्ता, दीपक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed