{"_id":"59a1e1ca4f1c1bce318b4b35","slug":"31503781322-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की पाठशाला में शुरू हुई वैदिक गणित की कक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की पाठशाला में शुरू हुई वैदिक गणित की कक्षा
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी (ब्यूरो)। डीएम की पाठशाला में शनिवार से वैदिक गणित की कक्षाएं शुरू हो गई। एलटी कालेज परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बच्चों को वैदिक गणित का पाठ पढ़ाया गया। संस्था की सचिव सरिता अग्रवाल ने कक्षा दो, तीन व चार के बच्चों को जोड़ने का आसान तरीका बताया। बड़े बच्चों को वैदिक गणित के माध्यम से पांच का गुणा करने का आसान तरीका बताया। वैदिक गणित की कक्षा करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान बच्चों को कई सारे गेम भी खिलाए गए जिसके जरिये उन्हें खेल खेल में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया।
उधर शनिवार को अपने गोद लिए स्कूल में जिलाधिकारी भी बच्चाें की क्लास लेने पहुंचे। उन्होेंने भी बच्चाें को गणित के सवाल हल कराए। साथ ही बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड डे मील भी किया। मिड डे मील में शनिवार को बच्चों के लिए सब्जी और चावल बना हुआ था। अपने साथ डीएम को जमीन पर भोजन करते हुए बच्चे भी बेहद खुश और उत्साहित थे।