{"_id":"59692c614f1c1bf3178b45fa","slug":"31500064865-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में रूपहले पर छाया ‘बनारसी इंस्पेक्टर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना में रूपहले पर छाया ‘बनारसी इंस्पेक्टर’
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रीयल लाइफ में पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी करने वाले अनिरुद्ध सिंह शुक्रवार को रूपहले पर्दे पर छा गए। उनकी तेलुगु फिल्म ‘डॉ. चक्रवर्ती’ शुक्रवार को तेलंगाना में रिलीज हुई। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में अनिरुद्ध ने एसीपी का रोल किया है। पहले दिन पूरे तेलंगाना में फिल्म खूब पसंद की गई। फिल्म को लेकर बनारस के लोगों में भी खासा उत्साह है। इंटरनेट पर ‘डॉ. चक्रवर्ती’ की क्लिप और फोटो खूब देखे गए। अनिरुद्ध ने इसे फेसबुक पर शेयर भी किया है। वह वाराणसी के कई थानों पर प्रभारी निरीक्षक रहे हैं। नौकरी की शुरुआत भी उन्होंने बनारस से ही की थी। तीन साल पहले वे कैंट थाने के इंस्पेक्टर हुआ करते थे। उनका परिवार अर्दली बाजार स्थित भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में रहता है।
अनिरुद्ध वर्ष 2005 में रोडवेज बस स्टैंड के सामने झुन्ना राय के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए। 2007 में चंदौली में ढाई लाख के इनामी संजय कोल का एनकाउंटर करने के बाद आउट ऑफ टर्न प्रमोशन लिया। इसके बाद उन्होंने कई एनकाउंटर किए। 2013 में जब अनिरुद्ध कैंट थाने के इंस्पेक्टर थे, उसी समय जेएचवी मॉल के पास ‘गन्स ऑफ बनारस’ की शूटिंग चल रही थी। अनिरुद्ध बताते हैं कि वह भीड़ को हटाने पहुंचे थे। शूटिंग के बाद फिल्म के निर्देशक शेखर सूरी ने उन्हें अपने पास बुलाया। इस फिल्म की शूटिंग कैंट थाने में भी हुई। उसी समय शेखर सूरी ने ‘डॉ. चक्रवर्ती’ के लिए मेरा चयन किया था।
फिल्म के बारे में अनिरुद्ध बताते हैं इसमें एक डॉक्टर के जीवन की कहानी पिरोई गई है। डाक्टर का नाम चक्रवर्ती है। बीमा के क्लेम के चक्कर में वह पूरे परिवार को मारकर आत्महत्या का रूप दे देता है। पुलिस इस घटना का खुलासा करती है। एसीपी केे तौर पर उन्होंने फिल्म में इस केस को वर्कआउट किया। सोनिया मान अभिनेत्री हैं। बताते हैं कि तेलंगाना में शेखर सूरी ‘बनारसी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ इंस्पेक्टर केे तौर पर उनका परिचय कराते हैं।