{"_id":"595d50ce4f1c1b3e2a8b4794","slug":"31499287758-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविवि : दाखिले की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविवि : दाखिले की तिथि बढ़ी
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले की तिथि बढ़ा दी गई है। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 18 जुलाई कर दी गई है। विश्वविद्यालय में निर्धारित तिथि तक कम आवेदन आने की वजह से ये फैसला लिया गया है।
विश्वविद्यालय में आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी। तय तिथि तक 2640 सीटों के सापेक्ष केवल 143 आवेदन ही आए थे। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की तिथि पांच जुलाई से 16 जुलाई कर दी है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 16 जुलाई तक ई-चालान जनरेट कर सकते हैं। ई चालान के जरिये इलाहाबाद बैंक में पंजीकरण शुल्क 17 जुलाई तक जमा किया जा सकता है। 18 जुलाई तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 19 जुलाई तक छात्र कल्याण संकाय कार्यालय में जमा करनी होगी। 20 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड होंगे। शास्त्री की प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई को दोपहर दो से चार बजे तक होगी और आचार्य की 25 जुलाई को। 29 जुलाई को प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होंगे। 31 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी।