{"_id":"595178004f1c1b76528b467c","slug":"31498511360-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को धन्यवाद करने जाएगी शबाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को धन्यवाद करने जाएगी शबाना
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह के शिवदासपुर की शबाना, उसके भाई और नानी ने ईद पर नए कपड़े पहने। घर में सेवई बनाई। परिवार के लोग काफी खुश थे। ईद के दिन शबाना का परिवार पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय रहा। काफी लोग शबाना से मिलने भी आए।
दरअसल शबाना ने रविवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा को मैसेज भेज कर घर की माली हालत बताई थी। कहा था कि गरीबी की वजह से उसका परिवार त्योहार नहीं मना पाएगा। डीएम ने उसके घर एसडीएम सदर सुशील कुमार गौड़ और मंडुवाडीह पुलिस को भेजकर शबाना, उसके भाई और नानी को नए कपड़े और मिटाइयां भेजवाई। शबाना का कहना है कि उसकी डीएम से अभी कोई बात नहीं हुई है। मोहल्ले के ही एक अधिवक्ता से उनका नंबर मिला था। अब धन्यवाद कहने के लिए डीएम से मिलने जाएगी। स्नातक कर चुकी शबाना पुलिस में भर्ती होना चाहती है। वह घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है।