फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा किनारे रेत पर मिला युवती की लाश

गंगा किनारे रेत पर मिला युवती की लाश

Tue, 13 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
गंगा किनारे रेत पर मिला युवती की लाश
रामनगर। डोमरी में गंगा किनारे रेत पर सोमवार की शाम करीब 25 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और कपड़े फटे हुए थे। आशंका जताई गई है कि दुराचार के बाद हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। शव बरामद होने की जानकारी मिलने पर दशाश्वमेध, रामनगर और मुगलसराय थाने की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। आखिरकार रामनगर पुलिस ने फैंटम दस्ते की मदद से शव को नाव में लदवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमरी गांव में सुनसान स्थान पर गंगा किनारे रेत पर सोमवार की शाम किसी ने युवती का शव पड़ा देखा तो सौ नंबर पर सूचना दी। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसा लग रहा है कि हत्या करने से पहले उसके साथ दुराचार हुआ है। हालात देखकर लग रहा था कि वारदात से पहले युवती और हत्यारों के बीच संघर्ष भी हुआ था। हालांकि इस मामले में भी देर तक दशाश्वमेध, रामनगर और मुगलसराय थाने की पुलिस का सीमा विवाद में उलझा रहना ग्रामीणों को नागवार गुजरा। घटना की बाबत सीओ कोतवाली एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed