फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   312 Amrit Sarovars built at a cost of Rs 46.80 crore dried up by 50 percent in winter itself.

Varanasi News: 46.80 करोड़ से बने 312 अमृत सरोवर सर्दी में ही 50 प्रतिशत तक सूख गए

Fri, 06 Feb 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
312 Amrit Sarovars built at a cost of Rs 46.80 crore dried up by 50 percent in winter itself.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। छह साल में जिले के अंदर 312 अमृत सरोवर मनरेगा विभाग की ओर से बनाए गए हैं। इनके निर्माण पर 46.80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
कागज में विभाग अमृत सरोवरों के माध्यम से जल संचयन का दावा कर रहा है, लेकिन जमीन पर स्थिति उलट है। 50 प्रतिशत अमृत सरोवरों में केवल तलहटी में नाममात्र का पानी नजर आ रहा है। यह स्थिति तब है, जब गर्मी अभी आई ही नहीं है।

सूखे अमृत सरोवर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि सबमर्सिबल के माध्यम से उनके अंदर जल की भराई नहीं की जाती है। निर्माण के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी कर ली गई है। 2020-21 में अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। एक अमृत सरोवर के निर्माण पर आठ से 25 लाख तक की धनराशि खर्च की जाती है। अमृत सरोवर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण योजना धरातल पर फेल होती नजर आ रही है। सरकार की मंशा थी कि अमृत सरोवरों के माध्यम से जल संचयन की मुहिम को पंख लग सके। मवेशियों के पेयजल की व्यवस्था हो सके। अमृत सरोवर पर सीढ़ी, प्रकाश, शौचालय, सबमर्सिबल पंप, पाथ-वे, सूचना बोर्ड के साथ पौधरोपण की व्यवस्था होनी चाहिए। विभाग के कागज में अमृत सरोवर ऑल इज वेल है, लेकिन जमीन पर सीढ़ी, प्रकाश, शौचालय, सबमर्सिबल पंप से लेकर अन्य सुविधाएं नदारद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed