{"_id":"6609cce24a22382daa0e3399","slug":"3000-people-got-electricity-after-three-hours-varanasi-news-c-20-gkp1008-558333-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 3000 लोगों को तीन घंटे बाद मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 3000 लोगों को तीन घंटे बाद मिली बिजली
विज्ञापन
वाराणसी। लहरतारा में शाॅर्ट सर्किट से शुक्रवार रात केबल जल गई। रात 12 से तीन बजे तक 15 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। तीन हजार लोगों को तीन घंटे बाद बिजली मिल सकी। लोगों को गर्मी और मच्छरों से जंग लड़नी पड़ी। 33 केवी डीपीएच मंडुवाडीह उपकेंद्र से संचालित टाउन-1 और लहरतारा फीडरों को एक ही सोर्स लाइन पर चलाया जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे एचटी लाइन में परेड कोठी के पास फॉल्ट आ गया। शाॅर्ट सर्किट के कारण केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे टाउन-1 और लहरतारा फीडरों से जुड़े भिटारी की न्यू बेदौली कॉलोनी, बौलिया, लहरतारा और लोहता क्षेत्र के मोहल्लों में आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों ने फॉल्ट की मरम्मत कर रात तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल की।
दिनभर ट्रिपिंग, वोल्टेज डाउन
रात में लंबी बिजली कटौती के बाद शनिवार को दिन भर लोगों को ट्रिपिंग की परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही वोल्टेज भी काफी डाउन रहा। नवविस्तारित कॉलोनियों में लोगों को परेशानी हुई। लहरतारा में शनिवार को दोपहर दो से शाम छह बजे के बीच छह से सात बार बिजली कटी। हालांकि बिजली अभियंता बिजली आपूर्ति सिस्टम दुरुस्त होने का दावा करते रहे।