फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   3000 distinguished people of the world will witness the special rituals of PM

दुनिया के 3000 विशिष्ट जन होंगे पीएम के विशेष अनुष्ठान के साक्षी

Mon, 06 Dec 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
3000 distinguished people of the world will witness the special rituals of PM
काशी विश्वनाथ धाम के अलौकिक, ऐतिहासिक और अद्भुत आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दुनिया के तीन हजार विशिष्ट जन साक्षी बनेंगे। इसके लिए देश और दुनिया के संत, महंत और अलग-अलग संप्रदायों के प्रमुखों की सूची तैयार की जा रही है। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए विशेष अनुष्ठान के समय सूचीबद्ध लोगों को ही मंदिर परिसर में रुकने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर की सुबह काशी विश्वनाथ धाम में महादेव के विशेष अनुष्ठान में मुख्य यजमान बनेंगे। इस दौरान देश के अलग-अलग संप्रदायों के प्रमुखों के मंत्रोच्चार के बीच पीएम राजराजेश्वर स्वरूप में काशीपुराधिपति का अभिषेक देश की सभी नदियों के जल से करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में ही संतों और महंतों के अलावा देश के अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्टजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इस विशेष अनुष्ठान के मौके पर तीन हजार लोगों की उपस्थिति को मंजूरी मिली है। फिलहाल भाजपा के नेता और पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को इस दौरान मंदिर परिसर में नहीं रहने का निर्देश दिया गया है। मंदिर प्रवेश के लिए पास या आमंत्रण कार्ड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ का प्रसाद घर घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
काशी विश्वनाथ धाम के भक्तों को समर्पित होने के बाद काशी विश्वनाथ का प्रसाद भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे। इसके लिए मंदिर में महादेव को चढ़ाए गए प्रसाद को भाजपा के शक्ति केंद्रों पर भेजा जाएगा। यहां से प्रत्येक कार्यकर्ता को 25 परिवारों तक प्रसाद पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रसाद में बेसन के दो लड्डू और काशी विश्वनाथ पर आधारित पुस्तिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed