{"_id":"692f4e6e9c57a1489403550e","slug":"300-students-and-150-security-personnel-clash-in-bhu-100-injured-varanasi-news-c-20-vns1022-1207717-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में 300 छात्रों और 150 सुरक्षाकर्मियों में पत्थरबाजी, 100 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में 300 छात्रों और 150 सुरक्षाकर्मियों में पत्थरबाजी, 100 घायल
विज्ञापन
वाहन, गमले और कुर्सियां तोड़ी, संगमम के स्वागत पोस्टर फाड़े, आधा किमी तक बिखरे रहे ईंट पत्थर
3 घंटे रही तनाव की स्थिति, एलडी गेस्ट हाउस से बिड़ला हॉस्टल तक पुलिस ने खदेड़ा
4 ट्रकों में भरकर पहुंची पीएसी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में देर रात सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। एलडी गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर लगे 10 से ज्यादा गमले, वाहन और कुर्सियां तोड़ दी गईं। 100 से ज्यादा घायल हो गए। तमिल संगमम के वणक्कम काशी के दो बड़े पोस्टर फाड़ दिए गए। बुधवार को यहां 216 छात्रों का स्वागत होना है। करीब आधा किलोमीटर तक ईंट-पत्थर बिखरे मिले। मारपीट के बीच में आए ब्रोचा हॉस्टल विज्ञान के एक छात्र का सिर फट गया। उसने बताया कि वह गलती से पत्थरबाजी के बीच में आ गया। गार्डों ने भी उस पर लाठियां बरसा दीं। बवाल के बीच 50 छात्र, 40 सुरक्षाकर्मी और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। मौके पर तीन थानों और 10 चौकियों की पुलिस और चार ट्रक पीएसी भी पहुंच गई। छात्रों को हॉस्टल तक खदेड़ा। तीन घंटे तक कैंपस में तनाव की स्थिति रही। छात्रों की ओर से बताया गया कि राजाराम हॉस्टल के पास किसी गाड़ी वाले ने एक छात्रा को धक्का मार दिया। शिकायत लेकर पहुंचे छात्र के साथ बहसबाजी हुई। जबकि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बवाल से पहले मुंह बांधे कुछ छात्र एक दूसरे लड़के को घेरकर मार रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को पकड़कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हवाले कर दिया। इसके बाद कई छात्र हॉस्टल से आए और सुरक्षाकर्मियों पर टूट पड़े। घायल छात्रों के साथ न्याय की बात लेकर छात्र हॉस्टल से निकलकर कुलपति आवास के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विवाद बढ़ता गया और अचानक से पत्थरबाजी होने लगी। गुस्साए छात्र एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पहुंचकर सजावटी गमले तोड़ दिए और एक-दूसरे को दौड़ाते रहे।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज की जांच और साक्ष्य जुेटाए जा रहे हैं।