फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   300 Amrit Sarovar will be ready before the rainy season

Varanasi News: बरसात के पहले तैयार होंगे 300 अमृत सरोवर

Wed, 10 May 2023 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
300 Amrit Sarovar will be ready before the rainy season
मनरेगा ने पूरी की कागजी कार्यवाही, एक एकड़ जमीन में बनेगा एक सरोवर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिले की 300 ग्राम पंचायतों में बरसात शुरू होने के पहले अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। एक अमृत सरोवर का निर्माण एक एकड़ जमीन में किया जा रहा है। अब तक 285 ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग की ओर से जमीन उपलब्ध करा दी गई है। 15 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव का परीक्षण ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) विभाग की ओर से किया जा रहा है। 300 अमृत सरोवरों के निर्माण में करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अमृत सरोवर योजना के तहत जिले के 694 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। 300 सरोवरों के निर्माण के बाद जिले में 394 अमृत सरोवरों का निर्माण बचेगा। इन सरोवरों के लिए राजस्व विभाग गांवों में जमीन की तलाश कर रहा है। मनरेगा की ओर से तालाब की खोदाई, पानी को निकालना और भरना, सीढ़ी निर्माण के अलावा पौधरोपण कराया जाएगा। इसके अलावा तालाब के किनारे पाथवे, बेंच, लाइट आदि का काम पंचायती राज विभाग कराएगा। उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब ने बताया कि 300 अमृत सरोवरों के निर्माण के प्रस्ताव की जांच आरईएस के अभियंता कर रहे हैं और प्रस्ताव की कमियों को सुधार कर उसे स्वीकृति के लिए तैयार कर रहे हैं। 285 तालाबों के प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed