फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 meritorious students will get 59 medals in Sanskrit University

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में 30 मेधावियों को मिलेंगे 59 पदक

Fri, 24 Nov 2023 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
30 meritorious students will get 59 medals in Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 41वें दीक्षांत समारोह में 25 नवंबर को 30 मेधावियों को 59 पदक दिए जाएंगे। इसमें 25 छात्र और 5 छात्राएं रहेंगी। समारोह में कुल 14167 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इसमें 9689 छात्र और 4478 छात्राएं हैं। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी होंगे और अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन

योग साधना केंद्र में कुलपति ने बताया कि समारोह में सबसे अधिक शास्त्री परीक्षा पास करने वाले 7627 विद्यार्थी उपाधि लेंगे। आचार्य परीक्षा में 5040, उत्तर मध्यमा के 539 और शिक्षा शास्त्री के 421 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी। मेधावियों को सूचना दी जा चुकी है। कुलपति ने बताया कि इस बार प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, ग्रंथालय और सूचना विज्ञान शास्त्री, आयुर्वेदाचार्य, विद्यावारिधि में उपाधि दी जाएगी। इस बार शास्त्री परीक्षा के तहत फलित ज्योतिष विषय में दो छात्रों के सर्वोच्च अंक समान होने पर दोनों को पदक देने का निर्णय लिया गया है। कुलपति ने बताया कि अनुराग मिश्र और अंकिता को शशिकला शर्मा स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वाधिक पदक पाने वाले सात मेधावी
अभिनव प्रकाश आचार्य परीक्षा 10 पदक
ऋषभ द्विवेदी अथर्ववेदाचार्य परीक्षा 5 पदक
प्रवीण पौडेल आचार्य परीक्षा-नव्य व्याकरण 5 पदक
प्रिंस शर्मा धर्मशास्त्राचार्य परीक्षा 3 पदक
विवेक कुमार ज्योतिषाचार्य परीक्षा 3 पदक
श्रवण कुमार मणि त्रिपाठी दर्शनाचार्य परीक्षा 3 पदक
कौशलेंद्र मिश्र वेदांताचार्य परीक्षा 3 पदक
ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र का होगा उद्घाटन
दीक्षांत समारोह वाले दिन ही ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के लैब का उद्घाटन कुलाधिपति करेंगी। कुलपति ने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से 1.16 करोड़ की लागत से बने केंद्र का उद्देश्य देश-विदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रचार-प्रसार करना है। घर बैठे प्राच्य विद्या के दस पाठ्यक्रमों का अध्ययन किया जा सकेगा। इसमें संस्कृत भाषा शिक्षण, अर्चक, कर्मकांड, ज्योतिष, वास्तु, विज्ञान, योग, व्याकरण, दर्शन, वेदांत सहित अन्य विषय हैं जो रोजगार और जनोपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी बैठक, पूर्वाभ्यास भी होगा
दीक्षांत समारोह को लेकर शुक्रवार को विद्यापरिषद और कार्यपरिषद की बैठक होगी। छात्रों को उपाधि और पदक दिए जाने की संस्तुति पर मुहर लगाई जाएगी। दोपहर तीन बजे से मुख्य भवन में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दीक्षांत मंडप में विधि विधान से भूमि पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed