Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 Ganga Ghats Identified Black Spots in Varanasi Under Watchtower Surveillance Being Barricaded

गंगा के 30 घाट ब्लैक स्पॉट: वॉच टॉवर से निगरानी, हो रही बैरिकेडिंग; जनवरी से अप्रैल तक हुईं 8 लोगों की मौतें

Sun, 17 May 2026 10:09 AM IST
Aman Vishwakarma अभिषेक मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अभिषेक मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 17 May 2026 10:09 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा घाटों पर बढ़ती डूबने की घटनाओं को देखते हुए नगर निगम ने 30 घाटों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया है। यहां बैरिकेडिंग, वॉच टावर और जल पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। जनवरी से अप्रैल 2026 तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने पर्यटकों से सेल्फी और बिना लाइफ जैकेट नौकायन से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
30 Ganga Ghats Identified Black Spots in Varanasi Under Watchtower Surveillance Being Barricaded
तुलसी घाट पर ब्लैक स्पाॅट के लिए लगी बैरिकेडिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: गंगा नदी में इन दिनों दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। नाव और क्रूज पर चढ़कर लोग सेल्फी लेने के दौरान जान गंवा रहे हैं। ऐसे में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए नगर निगम ने घाट किनारे के 30 स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया है। इन घाटों पर नगर निगम और जल पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की जाएगी और वाॅच टावर से निगरानी भी की जाएगी।

विज्ञापन


ये वे घाट हैं, जहां सबसे अधिक सेल्फी लेने या लापरवाही के कारण हादसे का शिकार होते हैं। दिन में जल पुलिस के जवान लोगों को सेल्फी लेने से मना करते हैं, लेकिन कई लोग रात में भी जोखिम उठाने से नहीं चूकते। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद घाटों का किनारा पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बन गया है। दिन हो या रात, प्रमुख घाटों पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। 
विज्ञापन


लोग कभी स्नान करते हैं तो कभी नाव और क्रूज पर चढ़कर सेल्फी लेने लगते हैं। इस दौरान लोग लाइफ जैकेट पहनने से भी बचते हैं। जरा सी चूक जानलेवा साबित हो रही है। जनवरी से अप्रैल तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं और सेल्फी लेने में मशगूल रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चल रही खास तैयारी

कुछ दिनों पहले नाव पर सेल्फी लेते समय डूबा था युवक : मान घाट पर कुछ दिन पहले एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। वह क्रूज पर चढ़कर सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में व्यस्त था। उसके दोनों हाथों में मोबाइल था। एक नाव से दूसरी नाव पर जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में गिर गया। युवक नोएडा का रहने वाला था।

सबसे अधिक हादसे तुलसी और ललिता घाट पर : बीते चार वर्षों के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक हादसे तुलसी घाट और ललिता घाट पर हुए हैं। इन वर्षों में वर्ष 2023 में सबसे अधिक 46 हादसे हुए, जबकि 2022 में 37, वर्ष 2024 में 37, वर्ष 2025 में 32 और वर्ष 2026 में अब तक दो बड़े हादसे हो चुके हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के ये कदम उठाए जा रहे हैं।

ब्लैक स्पॉट घोषित घाट
सामने घाट, तुलसी घाट, पंचगंगा घाट, मान घाट, अस्सी घाट, रीवा घाट, आदि केशव घाट, हरिश्चंद्र घाट, चेतसिंह घाट, मुंशी घाट, बूंदी परकोटा घाट, प्रभु घाट, प्रह्लाद घाट, नमो घाट, गायघाट, रानी घाट, शक्का घाट, ललिता घाट, अहिल्याबाई घाट, भोंसले घाट, केदार घाट, सिंधिया घाट, भदैनी घाट, जानकी घाट, जैन घाट, निरंजनी घाट, महानिर्वाणी घाट, शिवाला घाट, गुलरिया घाट और मानसरोवर घाट।

मार्च में तुलसी घाट पर डूबे थे दो युवक
मार्च 2026 में तुलसी घाट पर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से 18 वर्षीय निखिल और 12 वर्षीय आयुष की मौत हो गई थी। दोनों गोरखपुर के रहने वाले थे और वाराणसी घूमने आए थे। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया था।

रोज आते हैं एक लाख से ज्यादा लोग
अस्सी से लेकर नमो घाट तक रोजाना एक लाख से अधिक पर्यटकों का आना-जाना होता है। इनमें से कुछ नौकायन भी करते हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु गंगा में स्नान और आचमन करने आते हैं। गंगा किनारे कुछ घाटों पर पानी काफी गहरा है और फिसलन भी अधिक होती है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने यह कदम उठाया है।

पर्यटकों की संख्या को देखते हुए घाटों को चिह्नित किया गया है। यहां चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। लगातार पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। रात के समय भी गश्त बढ़ाई गई है। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं, इसलिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। - अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी दशाश्वमेध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed