फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 couples took seven rounds in the Chief Minister's mass marriage scheme, a Muslim couple's marriage was read

Varanasi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 111 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक मुस्लिम जोड़े का पढ़ा गया निकाह

Wed, 21 Jun 2023 07:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Jun 2023 07:59 AM IST
सार

वाराणसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में 111 जोड़ों ने शादी के बंधन में बंधे। एक जोड़े का निकाह पढ़ा गया।

विज्ञापन
30 couples took seven rounds in the Chief Minister's mass marriage scheme, a Muslim couple's marriage was read
Varanasi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 28 जोड़ों ने लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सेवापुरी ब्लाक परिसर मे मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में 30 जोड़ों ने शादी के बंधन में बंधे। एक जोड़े का निकाह पढ़ा गया। विवाह विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह डॉक्टर व खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने शादी के जोड़े में बंधे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री: पिता और भाई ही निकले किशोरी के हत्यारे, छानबीन में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन

जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र के साथ उन्हें उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुजीत सिंह डॉक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा यह योजना गरीबों के लड़कियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे गरीब तबके के लोग अपनी पुत्रियों का विवाह आसानी से कर सकें। इस योजना के तहत वर वधु को शासन की तरफ से 35 हजार रुपये का चेक तथा 10 हजार का उपहार दिया जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडीओ एजी दिनेश प्रताप सिंह, एडीओ समाज कल्याण अभिषेक कुमार सिंह, , इंद्रजीत कुमार सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।

30 couples took seven rounds in the Chief Minister's mass marriage scheme, a Muslim couple's marriage was read
नवदंपति को प्रमाण पत्र देते विधायक रोहनिया सुनिल पटेल। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 47 जोड़े हुए एक दूसरे के

लोहता में काशी विद्यापीठ विकास खंड मुख्यालय पर मंगलवार को  विकास खंड के  सरायडंगरी, रामपुर, धन्नीपुर, गोविंदपुर, छितौनीकोट, मोधोपुर समेत विभिन्न गांवो के 47 वर- कन्याओं का विवाह मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित हुआ। आये अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वचन देते हुए विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें भेंट स्वरूप कपड़ा, पंखा, मोबाइल, पायल, बिछिया, बर्तन आदि दिए गये। 35 हजार रूपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में जल्द ही भेजने की बात कही गयी। इस दौरान रोहनियां विधायक डा0 सुनील पटेल, एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी घासीराम प्रजापति, बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह, एडीओ समाज कल्याण अनुराग शुक्ला, एडीओ पंचायत राशिद अहमद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed