सोनभद्र : लुटेरों ने पुलिस को किया हलाकान, चार दिन में लूट की तीन वारादातों को दिया अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चार दिनों में तीन लूट की वारदातों से पुलिस हलाकान नजर आ रही है। शुक्रवार को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के पास हाइवे पर दो बाइक सवार बदमाशों ने एक पिकअप चालक से 60 हजार रुपये लूट लिए।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे वाराणसी जिले के रामनगर निवासी पीड़ित चालक राधेश्याम वाराणसी से पाईप लेकर राबर्ट्सगंज आया था। जैसे ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के पास हाइवे पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने पिकप को रोका और चालक का गला दबा लिया।
गला दबा कर जान से मारने की धमकी दी और चालक के पास से 60 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद चालक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसी दौरान सोनभद्र दौरे पर डीआईजी आ रहे थे। पुलिस के साथ वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। राधेश्याम के मुताबिक लुटेरे 60 हजार नगद, 1.74 लाख चेक, मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
वहीं, गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक समूह के कर्मी संदीप को असलहा सटाकर उससे 49 हजार 860 रुपये से भरा बैग लूटकर बाइक से फरार हो गए। घटना राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी के पसियान मोहल्ले में हुई।
घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस ने दो वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। एसपी सलमान ताज पाटिल, एएसपी, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, मंगलवार को शाम करीब चार बजे दारोगा जी गली में बदमाशों ने मुठेर गांव निवासी पीड़ित जामवंत शर्मा से 20 हजार लूट कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर ही रही थी कि बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी को लूट कर पुलिस को चुनौती दे दी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर दोनों लूट की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।