{"_id":"676db02ba46134ab9d09d8b5","slug":"3-killed-one-injured-in-road-accidents-varanasi-news-c-20-vns1056-835685-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सड़क हादसों में 3 की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सड़क हादसों में 3 की मौत, एक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त प्रवक्ता की मौत
- जंसा थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों ने क्रेन पर पथराव कर वाराणसी-भदोही मार्ग पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवापुरी। वाराणसी-भदोही मार्ग पर बेदुआ गांव के समीप सड़क चौड़ीकरण के काम में लगी क्रेन ने बृहस्पतिवार को साइकिल सवार सेवानिवृत्त प्रवक्ता को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने क्रेन पर पथराव करते हुए वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर जंसा के अलावा कपसेठी, लोहता, मिर्जामुराद और राजातालाब थाने की पुलिस पहुंची।
पुलिस ने आश्वस्त किया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। तब जाकर लगभग एक घंटे बाद परिजनों ने जाम खत्म किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। क्रेन को जंसा थाने की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जंसा थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी आद्या प्रसाद मिश्र उर्फ लोदी गुरु (75) वर्ष गोराई स्थित इंटर कॉलेज से प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह रोजाना शाम के समय साइकिल से बड़ौरा बाजार सब्जी लेने जाते थे। शाम 4:30 बजे वह बेदुआ गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आई क्रेन उन्हें कुचलते हुए तेजी से आगे बढ़ गई। हादसे के बाद क्रेन को खड़ा कर आरोपी चालक भाग गया। परिजनों ने बताया कि आद्या प्रसाद तीन पुत्रों और एक पुत्री के पिता थे। उनकी मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बेहाल थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
बाबतपुर। स्थानीय चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर फूलपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी सजीवन दूबे (50) ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे सजीवन दूबे बराई में अपने ऑटो से घर जा रहे थे। वह बाबतपुर चौराहे पर पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में सजीवन दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाबतपुर चौकी की पुलिस ने उन्हें बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई तो डॉक्टर ने दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। दीनदयाल अस्पताल में सजीवन दूबे को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दीवार से टकराई पिकअप, चालक की मौत
चोलापुर। लखराव गांव के समीप बेला-पहड़िया मार्ग पर पिकअप के दीवार से टकराने के कारण चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला का रहने वाला राहुल कुमार (28) अपने पिकअप पर मिर्जापुर के अहरौरा से टमाटर लाद कर अपने घर ताला लाया था। बुधवार की आधी रात बाद वह अपने घर से पहड़िया मंडी के लिए निकला। लगभग 2:30 बजे के झपकी लगने के कारण तेज रफ्तार पिकअप सड़क से उतर कर गढ्ढे से होती हुए एक दीवार से जा टकराई। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक पुत्र के पिता राहुल की मौत की जानकारी पाकर उसकी पत्नी सुनीता की हालत बेसुधों जैसी थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टक्कर मार कर 400 मीटर तक युवक को घसीटते ले गई स्कॉर्पियो
वाराणसी। पांडेयपुर चौराहे के समीप एक युवक को टक्कर मारने के बाद एक स्कॉर्पियो लगभग 400 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना सीसी कैमरों में कैद हुई है। घटना के संबंध में युवक के भाई की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज की है। पुलिस सीसी फुटेज की मदद से स्कॉर्पियो को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
सोयेपुर निवासी मोहित जायसवाल ने बताया कि बुधवार की रात उनका भाई रोहित जायसवाल पांडेयपुर गया था। पांडेयपुर चौराहे के समीप एक स्कॉर्पियो ने रोहित को टक्कर मार दी। टक्कर से उछला रोहित स्कॉर्पियो के बोनट पर झंडा लगाने के लिए लगे एंगल में फंस गया। इसके बाद वह लगभग 400 मीटर तक घिसटाता रहा। गंभीर रूप से घायल रोहित को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार तक रोहित को होश नहीं आया था और उसकी हालत नाजुक बताई गई है।